किस वस्तु से रुद्राभिषेक करने पर क्या फल मिलता है ?

किस वस्तु से रुद्राभिषेक करने पर क्या फल मिलता है ?
पौष्टिक कर्म -
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए - इक्षु रस अर्थात् गन्ने के रस से 
धन में वृद्धि के लिए - मधु अथवा घृत से।
आरोग्य वृद्धि हेतु - घी से 
आयु वृद्धि हेतु - गोदुग्ध से शिवाभिषेक करना चाहिए।

काम्य -
मोक्ष की कामना हो तो - तीर्थोदक से 
पुत्र प्राप्ति की कामना हो तो - दूध से अथवा शर्करायुक्त जल से 
शत्रु नाश हेतु - सरसो के तेल से 
पाप क्षय की कामना हो तो - मधु से 
अन्य कोई मनोकामना पूर्ति हेतु - दूध से शिवाभिषेक करना चाहिए।

शान्ति कर्म में शिवाभिषेक - 
रोग की शान्ति के लिए - कुशोदक से 
ज्वर के प्रकोप से शान्ति हेतु - जल से 
यक्ष्मा रोग के शमन हेतु - मधु से 
प्रमेह रोग की शान्ति हेतु - केवल दूध से 
बुद्धि की जड़ता (हिताहित विवेक का अभाव) का नाश करने हेतु - शर्करा मिश्रित दूध से शिवाभिषेक करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चन्द्र ग्रहण 7 सितबर 2025

साप्ताहिक राशिफल (19 जनवरी से 25 जनवरी 2025)

आज का पञ्चाङ्ग ( 6 अगस्त 2025 )